कुलसारी/चमोली: आजीविका
परियोजना के हरीकुल स्वायत सहकारिता कुलसारी चमोली में समूह की महिलाओ एव ग्रामीणो
ने परियोजना के कृषि विपणन अधिकारी महेंद्र कफोला के स्थानतरण पर एक कार्यक्रम का
आयोजन कर विदाई दी। कार्यक्रम में ग्रामीणो ने महेंद्र से आने वाले समय में सहयोग
की आशा व्यक्त की। मूल रूप से नगरासु जनपद रुद्रप्रयाग के महेंद्र कफोला ने हार्क
संस्था में दो साल सेवा देने के बाद वर्ष 2010 में आजीविका परियोजना के हरीकुल
स्वायत सहकारिता में ज्वाइन किया। महेंद्र ने अपने कार्यकाल के दौरान सहकारिता के
साथ ही आर्थिक एव सामाजिक समृद्धि के क्षेत्र में ग्रामीणो को कई गुर सिखाये।
महेंद्र के पदोउन्नति पर जहाँ ग्रामीणो में खुशी भी है वही अपने से दूर जाते देख
समूह की महिलाये भावुक दिखी।
स्थानीय निवासीयो के माने तो महेंद्र कफोला के हरीकुल
स्वायत सहकारीता में आने के बाद स्थानीय लोगो को काफी मदद मिली। क्योकि आज भी पहाड़
के कई गाँव है जहाँ आज भी संचार के कोई साधन नही है। इस परिस्थिति में महेंद्र ने
ग्रामीणो को हर दम पर सहयोग किया और वे अपने सेवा के दौरान क्षेत्र में गाँव गाँव
घूम कर लोगो को सरकारी योजनाओ को जानकारी, शिक्षा के प्रति जागरूकता, स्वच्छता पर समय समय पर ग्रामीणो के साथ विचार विमर्श करते रहते थे। महेंद्र
कफोला ने अपने कार्यकाल में समूह के महिलाओ को आजीविका बढ़ाने के लिए पहाड़ में उपलब्ध
संसाधनो के प्रयोग कर करने के कई गुर ग्रामीणो को दिये। प्रगति जन कल्याण समिति के
सचिव प्रकाश देवराड़ी कहते है – हमने पिछले वर्षो में साथ काम करने का मौका मिला उनके
पहाड़ प्रेम की भावना आज युवा पीड़ी के लिए प्रेरणादायी है। उनके कार्य करने का
तरीका एक पारावारिक सोच की तरह है । कार्यक्रम में शिशुपाल सिंह अनीता रावत, दीपा देवी कुसमा देवी मंशा देवी सावत्री देवी सुशीला शशि समूह से जुड़े
महिलाओ सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।




